गाज़ियाबाद

बिजली विभाग ने बकाएदारों को दी बड़ी राहत, अब बिजली बिल बकाया होने पर नहीं कटेगा कनेक्शन

पीवीवीएनएल ने अब बिजली के बकाएदारों को बिल जमा करने में छूट देने का फैसला किया है। जिसके तहत अब बकाएदारों के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे और उनको छूट दी जाएगी।
less than 1 minute read
electricity_bill.jpg

गाजियाबाद. बिजली विभाग ने बकाएदारों को बकाया जमा करने के लिए बड़ी राहत दी है। गाजियाबाद मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि कुछ ऐसी ही व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब बकाएदारों का कनेक्शन नहीं कटेगा, लेकिन उनको बकाए का भुगतान करना होगा। संबंधित उपखंड के अधिकारियों से मिलकर बकाए की किश्त बनवानी होगी। तय समय में भुगतान का वायदा करना होगा। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारी यह भी कोशिश करेंगे कि बकाएदारों का सरचार्ज भी कुछ कम हो सके, जिससे उनको और राहत मिल सके।

घर-घर जाकर बकायेदारों को करेंगे प्रेरित

बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा गया है कि वे बकाएदारों को सूची तैयार करेंगे। इसे लेकर वह बकाएदारों के घर पर दस्तक देंगे। उनकी लाइन नहीं काटेंगे, बल्कि उनको बकाए के भुगतान के लिए प्रेरित करेंगे। बताएंगे कि उपखंड अधिकारी से मिलकर कैसे आसान किश्तों में बकाए का भुगतान किया जा सकता है। इससे जहां एक साथ बकाए की राशि नहीं जमा करनी पड़ेगी, वहीं धीरे-धीरे पूरा बकाया भी जमा हो जाएगा।

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ही चलेगा अभियान

सभी उपखंड के एसडीओ और जेई को निर्देश दिया गया है कि वे बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का कोई अभियान नहीं चलाएंगे। सिर्फ बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। कौन-कौन से फीडर हाई लाइन लास वाले हैं, उसे चिह्नित कर प्रवर्तन दल के साथ वहां अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी करने की भी बात कही गई है।

Published on:
20 Oct 2021 03:13 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी