
बागपत. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे यानी ईपीई पर तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दम्पती को कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद काफी देर तक दंपति घटनास्थल पर ही पड़े रहे। राहगीरों ने एनएचएआई की गश्ती दल को इसकी सूचना भी दे दी थी। लेकिन उसके बाद भी एनएचएआई के राहत दल को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर हुई।
खेकड़ा क्षेत्र के पट्टी मुड़ाला निवासी इरशाद पुत्र सलीमुद्दीन अपनी पत्नी रेशमा के साथ ईपीई से बाइक से गुलावठी अपनी ससुराल जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार ईपीई पर जब वे बड़ा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाईक को बुरी तरह कुचल दिया। चालक फरार हो गया। हादसे में 30 वर्षीय रेशमा की मौत हो गयी। उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। खेकडा पुलिस मौके पर पहुंच और पीड़ित के स्वजन को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दे कि ईपीई जिसे कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे भी कहा जाता है, को 2015 में मंजूरी दी गई थी। वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (WPE), यह 135 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के सबसे बड़े रिंग रोड कॉरिडोर को पूरा करता है। इस पर बड़े ट्रैफिक का लोड अधिक रहता है। जिसके चलते छोटे वाहनों को अक्सर हादसों का शिकार होना पड़ता है।
Published on:
20 Oct 2021, 2:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.