गाज़ियाबाद

योगी सरकार का एलिवेटेड रोड बना स्विमिंग पूल, देखें तैरती गाड़ियों के नजारें

देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड पर भरा पानी
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 1:27 PM IST
ghaziabad
योगी सरकार का एलिवेटेड रोड बना स्विमिंग पूल, देखें तैरती गाड़ियों के नजारें

गाजियाबाद। मुंबई, असम और चेन्नई में भारी बारिश के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली और पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश लोगों के ऊपर कहर बनकर टूटी है। नोएडा, गाजियाबाद में सड़कों से लेकर लोगों के घरों में पानी भर गया। जगह-जगह जलभराव से आलम ये है कि लोगों को ऑफिस पहुंचने के लिए घंटों जाम के झाम में जूझना पड़ा। वहीं देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड भी इस बारिश का शिकार हो गई। गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड स्विमिंग पूल में बदल गया है।

करोड़ों की लागत से बनी देश की सबसे लंबी रोड का नजारा देख कर आप दंग रह जाएंगे। एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के समय तमाम दावे किए थे। लेकिन इतनी ऊंचाई पर बनने के बावजूद इस रोड की हालत जो है वो हैरान करने वाली है। बारिश की वजह से इस पर जलभराव की स्थिति आ गई है। गाड़ियां इस पर नाव की तैरते हुए निकल रही हैं। दरअसल सुबह से हो रही घनघोर बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल दी।

राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड के फ्लाईओवर पर पानी भर गया। जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। जहां लोग जल्दी पहुंचने के लिए इस रोड का सहारा ले रहे थे वहीं इस पर आते ही लोगों की मुसिबत कम होने के बजाय और बढ़ गई। वहीं इस बारिश के बाद एनएच 24 पर कई किलोमीटर तक सड़क पर पानी भर जाने से जाम लग गया। गाजीपुर मोड़ पर सुबह सुबह भारी जाम लगने से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह से ही काले बादल जमकर बरस रहे हैं। दो महीने के इंतजार के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं इस आसमानी आफत अपने साथ कई मुसिबतें लेकर आई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बारिश के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Published on: