गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में कारोबारी के बेटे से लूट का मामला फर्जी, असली कहानी जानकर हैरान होंगे आप

Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई कारोबारी के बेटे के साथ लूट की कहानी फर्जी पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 min read
Ghaziabad Fake Robbery Case

दरअसल, गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया था। जब एल्‍युमिनियम कारोबारी का बेटा रात करीब दस बजे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला था। मौके से उसका मोबाइल और छह लाख की नकदी गायब थी। कारोबारी ने लूट की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

घटना साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक कारोबारी का बेटा सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर से एल्युमिनियम खरीदने और बेचने निकला था। रात करीब दस बजे अज्ञात कॉल ने परिजनों के होश उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब बताते हैं पूरा मामला क्या है।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि शहीद नगर के कारोबारी गुफरान ने सूचना दी कि सोमवार शाम करीब छह बजे उनका 23 वर्षीय बेटा साकिब एल्युमिनियम खरीदने और बेचने निकला। रात करीब साढ़े आठ बजे उसने उन्हें काल करके बताया कि माल बेचने से छह लाख रुपये मिले हैं। रात करीब 10 बजे उन्हें मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने काल करके बताया कि साकिब नागद्वार के पास बेहोश पड़ा है।

बेहोशी हालत में मिला साकिब
वह आनन-फानन मौके पर पहुंचे। साकिब बेहोशी की हालत में मिला। उसके पास से छह लाख रुपये व मोबाइल नहीं मिला। उन्हें लगा कि बदमाशों ने बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर छह लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया है। उसे सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। उन्होंने बेटे को उपचार के लिए दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की। जांच में आया कि साकिब के साथ कोई वारदात नहीं हुई है। वह आनलाइन लूडो खेलने के दौरान करीब 17 लाख रुपये हार गया था। घरवालों को भ्रमित करने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर माल खरीदने व बेचने के बहाने निकला था। उसके बाद लूट की झूठी कहानी रची थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Updated on:
12 Apr 2023 09:54 pm
Published on:
12 Apr 2023 09:54 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल