31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: मार्निंग वाक के लगेंगे 200 रुपये, बनारस में क्यों जारी हुआ ये अनूठा आदेश ?

UP News : वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय इन दिनों एक अपने एक अनूठे आदेश के बाद चर्चा में है। दरअसल यूनिवर्सिटी ने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए परिसर में टहलने के लिए प्रतिमाह 200 रुपये का निर्धारण किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 12 Apr 2023, 9:14 PM IST

Sampurnanand Sanskrit University

वाराणसी की संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय इन दिनों अपने अनूठे आदेश के कारण चर्चा में है। विश्वविद्यालय अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा हुआ है। इस क्रम में जहां अनावश्यक खर्चों में कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्रोतों पर भी विचार किया जा रहा है। इस क्रम में परिसर में मार्निंग वाक का विश्वविद्यालय ने 200 रुपये महीना शुल्क निर्धारित किया है।

पार्कों की संख्या सीमित
शहर में पार्कों की संख्या सीमित है। वहीं तमाम सार्वजनिक पार्कों की स्थिति बदहाल है। नगर निगम की ओर से उचित देखभाल न होने के कारण कही झूले टूटे हैं तो कही गंदगी पसरी है। इसी कारण लोग विश्वविद्यालय में टहलने आते हैं। यहां कोई शुल्क नहीं शहर में शहीद उद्यान (सिगरा), नेहरू पार्क (छावनी), शिवाला पार्क, गुलाब बाड़ी, रविदास पार्क, आजाद पार्क, आनंद पार्क, कंपनी गार्डेन सहित कई सार्वजनिक पार्क हैं।

यह भी पढ़ें :30 साल के इस लड़के की दूर-दूर तक हो रही चर्चा, जानिए क्यों आम से बना खास?

वहीं शहीद उद्यान, कंपनी गार्डेन, सहित कुछ पार्क पूरी तरह से निशुल्क हैं। इसके अलावा विभिन्न कालोनियों में भी पार्क सुविधा है। सुबह आठ बजे खुलता है मूलगंध कुटी बौद्ध पार्क सारनाथ क्षेत्र में मार्निंग वाक के लिए सबसे उपयुक्त जगह मूलगंध कुटी बौद्ध पार्क है। इस पार्क में भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि यह पार्क आमजनों के लिए सुबह आठ बजे खुलता है।

250 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इसके लिए बाकायदा कार्ड जारी किया जाता है। वर्तमान में करीब 250 लोगों ने मार्निंग वाक के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मार्निंग वाक करने पहुंच जाते हैं। इसमें से कुछ लोग परिसर में गंदगी फैला कर चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें : 250 की आबादी वाले इस गांव में भरे पड़े हैं टॉप वन अधिकारी, नाम भी चौंकाने वाला

कुछ लोग फूल भी तोड़ लेते हैं। सुरक्षाकर्मियों को रोकने-टोकने पर कई बार क्षेत्रीय लोगों से मारपीट भी हो चुकी है। इसे देखते हुए मार्निंग वाक के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई।

चीफ प्राक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि परिसर में मार्निंग वाक के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण फार्म में नाम, पता, फोन नंबर, फोटो के अलावा आधार कार्ड की फोटो कापी भी संलग्न करना अनिवार्य होता है। पंजीकरण कराने वाले क्षेत्रीय लोगों को एक परिचय पत्र (अनुमति कार्ड) जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को बरेली से क्यों है इतना लगाव, जानते हैं इसके पीछे की कहानी?

वहीं एक बार पंजीकरण कराने के बाद 200 रुपये प्रतिमाह की दर से शुल्क देना होता है। उन्होंने बताया कि इधर एक सप्ताह में कड़ाई से जांच होने के बाद 20 नए पंजीकरण हुए हैं। परिसर में सुबह पांच बजे से नौ बजे तक टहल सकते हैं।