गाज़ियाबाद

एनकाउंटर करने वाली महिला दरोगा घूस लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने धक्का देकर गाड़ी में बैठाया

Female Police inspector arrested for bribery : गाजियाबाद में दरोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। दरोगा का नाम भुवनेश्वरी है। वह गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तैनात हैं।
less than 1 minute read
Feature image
गाजियाबाद में महिला दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, PC- X

गाजियाबाद : गाजियाबाद में दरोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। ACB की टीम ने दरोग को रंगेहाथों 45 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जब उन्हें ले जाने लगी तो दरोगा ने अपना दुपट्टे से मुंह ढक लिया।

दरोगा का नाम भुवनेश्वरी है। वह गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तैनात हैं। भुवनेश्वरी को दहेज के एक मामले में घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। महिला दरोगा भुवनेश्वरी ने दहेज से जुड़े एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत ले रही थी।

महिला दरोगा भुवनेश्वरी ने दहेज से जुड़े एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत ले रही थी। तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

बदमाश को पैर में मारी थी गोली

भुवनेश्वरी 23 सितंबर 2025 के बाद चर्चा में आई थीं। भुवनेश्वरी ने 4 पुलिसकर्मियों के साथ एक बदमाश का एनकाउंटर किया था। दरोगा ने बदमाश के पैर में गोली मारी थी और उसे कंधे पर लादकर लेकर आई थीं। उस कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने एनकाउंटर में शामिल महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी, दरोगा विनीता यादव, दरोगा भुवनेश्वरी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ममता सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नीतू सिंह को सम्मानित भी किया था।

Updated on:
13 Jan 2026 06:39 pm
Published on:
13 Jan 2026 06:24 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल