गाज़ियाबाद

इस वजह से भाजपा नेता आैर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों में हुर्इ हाथापार्इ

हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने किया हंगामा
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 1:35 PM IST
cm yogi

मुरादनगर।उपचुनाव में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी को मिली हार के बाद विपक्ष के साथ ही अपनी ही पार्टी के कर्इ नेता इसका जिम्मेदार सीएम योगी को ठहरा रहे है। इतना ही नहीं एक नेता ने इसकाे को लेकर सोशल प्रोफाइल पर पोस्ट की है। जिसकों लेकर भाजपा नेता आैर योगी की हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों में मारपीट हो गर्इ। इस मारपीट के बाद हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझाैता होने पर कोर्इ शिकायत नहीं लिखी है।

इस बात को लेकर भिड़े हिंदू युवा वाहिनी अौर भाजपा के नेता

एक हफ्ते पहले ही उपचुनाव में गोरखपुर आैर फूलपुर में भाजपा को मिली हार के बाद बीजेपी के देहात मोर्चा मंत्री सुल्तानपुर निवासी जगमोहन शर्मा ने अपने सोशल साइट अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका जिम्मेदार ठहराया। इतना ही नहीं आरोप है कि उन्होंने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की आशंका जता दी। इस पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने जगमोहन की पोस्ट पर कटाक्ष किया। जिसके बाद दोनों की सोशल अकाउंट पर ही बहस हो गर्इ। इतना ही नहीं गुस्से में दोनों ने एक दूसरे को ब्लाॅक कर दिया।

अचानक मिलने के बाद शुरू हुर्इ हाथापार्इ

सोशल अकाउंट पर बहस के बाद सोमवार सुबह को भाजपा देहात मोर्चा के नेता जगमोहन शर्मा और हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता कस्बा रोड पर अचानक मिल गये। यहां एक दूसरे को देखते ही दोनों की उसी मुद्दे को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गर्इ। इसी दौरान चर्चा से बहस के बाद दोनों में हाथापार्इ शुरू हो गर्इ। इस मौके पर आसपास के लाेगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने थाने में शिकायत भी दी। हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Published on: