गाज़ियाबाद

फेमस फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार, इस एक्ट्रेस ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी अभिनेत्री से यौन शोषण के आरोपी डायरेक्टर उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुबह अमरोहा में उनके फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 1:50 PM IST
हरियाणवी एक्ट्रेस के यौन शोषण के आरोप के बाद डायरेक्टर उत्तम कुमार गिरफ्तार।
हरियाणवी एक्ट्रेस के यौन शोषण के आरोप के बाद डायरेक्टर उत्तम कुमार गिरफ्तार, PC- Patrika

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी अभिनेत्री से यौन शोषण के आरोपी फिल्म डायरेक्टर और हरियाणवी सिंगर उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर सुबह करीब 4:30 बजे उनके फार्महाउस पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया। उस समय उत्तर कुमार सो रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गाजियाबाद ले जाया गया। यह कार्रवाई 6 सितंबर को पीड़ित अभिनेत्री द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश के 9 दिन बाद हुई।

सीएम आवास के सामने की थी आत्महत्या की कोशिश

6 सितंबर को पीड़ित अभिनेत्री नोएडा से लखनऊ पहुंची थी। वह सीधे मुख्यमंत्री आवास के पास टैंगो-1 बैरिकेडिंग तक गई, जो आवास से लगभग 500 मीटर दूर है। वहां उसने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़कने लगी। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और बोतल छीनकर उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी अभिनेत्री को रोकते नजर आए। अभिनेत्री ने बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि पुलिस ने उसकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

अभिनेत्री ने हरियाणवी फोक सिंगर और डायरेक्टर उत्तर कुमार पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। उसने 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर 25 दिन बाद FIR दर्ज हुई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अभिनेत्री ने दावा किया कि उसने कई बार उत्तर कुमार की लोकेशन पुलिस को बताई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हताश होकर उसने लखनऊ में आत्महत्या की कोशिश की।

हापुड़ की रहने वाली है अभिनेत्री

अभिनेत्री मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-53 में रहती है। वह हरियाणवी इंडस्ट्री में एक जानी-मानी कलाकार है, जिसे मशहूर गाने ‘राजी बोल जा’ से पहचान मिली। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है और उत्तर कुमार के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स में सहयोग कर चुकी है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2020 में उसकी मुलाकात उत्तर कुमार से हुई थी। उत्तर ने उसे एक हरियाणवी गीत और देहाती फिल्म में मुख्य भूमिका का वादा किया था। हालांकि, बाद में उसने अभिनेत्री का यौन शोषण किया।

धाकड़ छोरा से मिली उत्तम कुमार को पहचान

उत्तर कुमार, जिन्हें ‘धाकड़ छोरा’ के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणवी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1973 को गाजियाबाद में हुआ था। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग की पढ़ाई की और 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘धाकड़ छोरा’ सहित कई फिल्मों में काम किया। उनकी गिरफ्तारी ने हरियाणवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

Updated on:
15 Sep 2025, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान