गाज़ियाबाद

BREAKING- इंदिरापुरम के मिलन बैंकट हॉल में भीषण आग से मचा हड़ंकप, हादसे में लाखों का माल जलकर स्वाह- देखें वीडियो

इंदिरापुरम में बीते दो सप्ताह में आग लगने की यह दूसरी घटना
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे इंदिरापुरम इलाके की गगनचुंबी इमारतों के बीच गुरुवार को सुबह उस वक्त वक्त भगदड़ मच गया। जब अचानक एक बैंकट हॉल में आग लग गई। घटना के बाद चोरों ओर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बता दें कि आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि आसमान में एकाएक धुएं का गुब्बार बन गया है। जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरापुरम के वैशाली इलाके की है। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन इस आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

लाखों का माल जलकर राख
बता दें कि इंदिरापुरम इलाके की पॉश कॉलोनी वैशाली में लोगों ने जैसे ही कॉलोनी में स्थित एक बैंकट हॉल में आग की तेज लपटों को देखा। तो इलाके में भगदड़ मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के आधार पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।हालांकि इस दौरान बैंकट हॉल में लगी भीषण आग के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ। मगर लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया ।

शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग
वहीं जांच में सामने आया है कि मिलन मैरिज होम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। लोगों के मुताबिक जब वो सुबह अपने दैनिक कार्यों के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने मिलन बैंकट हॉल में लगी भीषण आग की लपटों को देखा। जिसके बाद एकाएक स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया ।सूचना के आधार पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस भीषण आग से कोई हताहत तो नहीं हुआ ।लेकिन देखते ही देखते बैंकट हॉल को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

दो सप्ताह में आगजनी की दूसरी घटना
गौरतलब है कि गाजियाबाद में बीते दो सप्ताह में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बता दें कि बीते 22 दिसंबर को भी इंदिरापुरम इलाके की लोटस पॉइंट की सोसायटी में आग लग गई थी । बता दें कि आग सोसायटी की 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में थी। जानकारी के मुताबिक हादसा घर में अगरबत्ती के जलने के कारण हुआ था। हालांकि इस आग की घटना में कोई तो नहीं हुआ था। लेकिन इस आगजनी में लाखों का माल जलकर राख हो गया।

Updated on:
04 Jan 2018 12:30 pm
Published on:
04 Jan 2018 11:45 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी