गाज़ियाबाद

गैंगरेप आरोपी को जेल से पेशी पर लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी, कैदी को लेकर कोर्ट से हो गया फरार- देखें वीडियो

Highlights गैंगरेप (Gangrape) के आरोप में 2 साल से जेल में बंद था युवक कोर्ट में पेशी पर ले जाने के लिए निकला था पुलिसकर्मी कोर्ट पहुंचने की जगह आरोपी और यूपी पुलिस का (Constable) सिपाही भी हो गया गायब
less than 1 minute read
represnt.jpg

गाजियाबाद। डासना जेल से (Court) कोर्ट में पेशी पर कैदी को लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी न्यायालय में पहुंचने से पहले ही उसे लेकर फरार हो गया। इसका पता लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अब तक पुलिसकर्मी और आरोपी कैदी का कुछ पता नहीं चल सका है। आरोपी (GangRape) गैंगरेप के आरोप में दो साल से जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी आतिश कुमार ने बताया कि अनुज पुत्र उदय वीर निवासी धौलाना जनपद हापुड़ गैंगरेप के आरोप (Accused) में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। इसके दो और अन्य साथी भी इसके साथ जेल में ही बंद थे, लेकिन आरोपी के दोनों साथियों को कुछ दिन पहले ही जमानत पर मिल गई थी। जिसके बाद वह बाहर आ गये। उधर आरोपी डासना जेल में ही बंद था। मंगलवार को (Court) कोर्ट में आरोपी की पेशी थी।

कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहा था पुलिस कर्मी

जिला कोर्ट (District Court) में आरोपी की मंगलवार को पेशी थी। जिसे लेकर (Constable) सिपाही ओमबीर भाटी (Ghaziabad) गाजियाबाद की कोर्ट पहुंचा था, लेकिन पेशी से पहले ही कैदी और पुलिसकर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। वही मामले की सूचना थाना कविनगर पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर दोनों की ही तलाश की जा रही है। और जल्द ही कैदी अनुज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Dec 2019 08:01 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी