बिजनौर। एनआरसी (NRC) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में (NRC) नागरिक संशोधन बिल को लेकर कई जगहों पर (Muslim Community) मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लगातार विरोध (Protest) प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन की लाख शक्ति के बावजूद भी यह विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एनआरसी के विरोध में मंगलवार को बाजार बंद करके अपना विरोध प्रदर्शन किया।