गाज़ियाबाद

11वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को गोली मारकर घूमता रहा आधे घंटे तक- देखें वीडियो

एक ही स्‍कूटी से आए थे दोनों और किसी बात को लेकर हो गई कहासुनी, पिता के लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से मारी गोली

2 min read

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार शाम को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। शाम को 11वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को थोड़ी सी नोकझोंक के बाद ही अपने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार दी। इस दौरान किशोर ने कुल चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली लड़की के स‍िर में लगी और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद तुरंत ही लड़के ने भी खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने अपने सिर में भी गोली मार ली और वहां से भाग गया। इसके बाद वह करीब आधे घंटे तक घूमता हुआ घर पहुंचा, जहां से उसे प‍ुलिस ने पकड़ लिया।

वहीं, घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने तत्‍कान मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद किशोरी को वसुंधरा स्थित अटलांटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर जिंदगी आैर मौत की जंग लड़ रही है। उधर, छात्र को भी पहले उसी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैक्‍स में रेफर कर दिया गया। दोनों की उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

लोनी में इस ग्राम प्रधान के घर पर आईटी ने की छापेमारी, जांच में करोड़ों की बेनामी सम्पति का हुआ खुलासा

ए‍‍क ही स्‍कूटी पर आए थे दोनों
बुधवार को देर शाम इंदिरापुरम की पॉश कॉलोनी वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित वार्ता लोक सोसायटी के बाहर छात्र ने यह वारदात की। अभी तक की जांच में पता चला है कि गाेली मारने वाला युवक 11वीं का छात्र दीपक निषाद है और वसुंधरा के सेक्टर 1 में रहता है, जबकि लड़की 10वीं की छात्रा है। वह सेक्टर तीन में रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र और छात्रा एक ही स्कूटी पर आए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकालकर छात्रा को गोली मार दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छात्रा को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर छाेड़कर भाग गया था रिवॉल्‍वर
पुलिस ने आरोपी छात्र के बैग से हत्या में प्रयुक्त रिवाॅल्वर का लाइसेंस भी बरामद कर लिया है। आरोपी रिवाॅल्वर भी घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से मिले छात्र के बैग में रखे लाइसेंस के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। छात्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

रिवॉल्‍वर और लाइसेंस बरामद
इस पूरे मामले में थाना अध्यक्ष इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद दीपक निषाद ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से छात्रा को गोली मार दी। उसके बाद दीपक निषाद ने आत्महत्या करने की नियत से खुद को भी गोली मारी है। हत्या में प्रयुक्त रिवाॅल्वर और उसका लाइसेंस भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गहन पूछताछ के लिए छात्र के पिता को भी हिरासत में लिया गया है। एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि जिस तरह से छात्र ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरूपयोग किया है उसके कारण लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में दिखा कुछ ऐसा, हैरान रह गए लोग
Updated on:
21 Dec 2017 08:00 pm
Published on:
21 Dec 2017 09:29 am
Also Read
View All
‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल

भंडारे में शर्मनाक हरकत! हाथ से खाने की प्लेट छीनी, कहा- कोई मुसलमान हमारा खाना न खाए