
गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट इलाके में बुधवार की सुबह अचानक उस वक्त सनसनी का माहौल हो गया ।जब लोगों ने हिण्डन नदी के किनारे बने पिकनिक पार्क फारेस्ट सिटी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक के गले पर धारदार निशान थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को मृतक के पास एक चाकू, एक शराब और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिले हैं। वहीं हत्या की बात इलाके में आग की तरह फैली और लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचित किया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
शव की हुई शिनाख्त
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू की और थोड़ी देर बात ही मृतक शख्स की शिनाख्त की गई। जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति का नाम कालू पुत्र तिलक सिंह है। जो कि करहेड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या था मामला ?
आपको बताते चलें कि शासन द्वारा थाना सिहानी गेट इलाके में हिण्डन नदी के किनारे सिटी फॉरेस्ट नाम से एक पिकनिक स्पॉट बनाया हुआ है। जहां पर लोग मॉर्निंग वॉक और घूमने आते हैं ।लेकिन बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने सिटी फॉरेस्ट में एक पार्क के किनारे एक व्यक्ति के शव को पड़े देखा । जिसके बाद मृतक की पहचान करने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया ।आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया ।सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मृतक के गले पर चाकू के निशान थे। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल, एक कोल्ड ड्रिंक और एक शराब की बोतल के साथ मृतक की एक बाइक बरामद की है। साथ ही पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक तेज धारदार चाकू भी बरामद किया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस घटना के बाद एसएसपी अनूप सिंह और थाना प्रभारी साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। और मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचित करते हुए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक कालू के के साथ किसी तरह की कोई लूटपाट का मामला नहीं लग रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना स्थल की तस्वीरे देखने से ये आशंका जताई जा सकती है कि किसी परिचित ने ही शख्स की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
20 Dec 2017 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
