
गाजियाबाद। जनपद में अब तक कोरोना के 25 केस सामने आ चुके हैं। बुधवार को भी दो केस पता चले हैं। वहीं, शासन ने 15 जिलों को सील करने का आदेश दिया है। इसमें गाजियाबाद भी शामिल है। शासन के आदेश पर गाजियाबाद के 13 हॉटस्पाट को बुधवार रात 12 बजे सील कर दिए गए।
यह कहा एसएसपी ने
गाजियाबाद में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी 13 हॉटस्पाट्स को चिन्हित करके सील कर दिया। सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। किसी को भी वहां से बाहर आने की इजाजत नहीं है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी लॉकडाउन का पालन नहीं करे, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी कलानिणि नैथानी का कहना है कि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में स्वास्थ्य और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से जुड़े लोगों को ही जाने की परमीशन होगी। इनके अलावा वहां किसी की भी एंट्री नहीं होगी। साथ ही अगर वहां कोई अपने घर से बाहर निकलकर घूमता हुआ मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इन क्षेत्रों में राशन की दुकानें और बैंक भी बंद रहेंगे।
इन नंबरों पर करें फोन
हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्रों के लोग किस भी तरह की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं। यह 24 घंटे चल रहा है। यहां से मदद मांगी जा सकती है। इसके अलावा मदद के लिए 0120— 2829040, 2965757, 2965758, 2965799, 8826797248, 99110426374 पर भी फोन करके मदद मांगी जा सकती है।
गाजियाबाद के हॉटस्पॉट
1. नंदग्राम में दीनदयालपुरी मस्जिद के आसपास
2. केडीपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन
3. सेवियर सोसायटी मोहन नगर
4. पसोंडा थाना टीला मोड़
5. बी—77/जी—5 शालीमार एक्सटेंशन—2
6. आॅक्सीहोम भोपुरा
7. वसुंधरा सेक्टर—2बी
8. वैशाली सेक्टर—6
9. गिरनार सोसायटी कौशांबी
10. नाईपुरा लोनी
11. मसूरी
12. खाटू श्याम कॉलोनी दुहाई
13. कोविड—1 सीएचसी मुरादनगर