गाज़ियाबाद

Ghaziabad: एक माह से घर पर बैठै बुजुर्ग को हो गया कोरोना

Highlghts गाजियाबाद जिले में चार और मामले आए सामने अब तक कुल 50 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है पॉजिटिव 273 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी  
2 min read
corona_2.jpg
Preparing to send the third sample of Corona positive

गाजियाबाद। जनपद बुधवार की देर रात तक कोविड-19 संक्रमित 4 और मामले सामने आए हैं। इन सभी की प्राइवेट लैब में जांच हुई थी। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है, जबकि 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार देर रात एग्जॉटिका सोसाइटी में मिले कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के बारे में पता चला है कि वे करीब एक माह से घर पर ही हैं।

97891 लोगों को किया गया है क्वॉरेंटाइन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार देर रात तक कुल 97891 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इनमें से 90710 होम क्वॉरेंटाइन में हैं। विदेश से यात्रा किए हुए 2451 लोगों को चिन्हित किया गया। इन लोगों ने 28 दिन का क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है। बुधवार को कुल 67 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

1923 के लिए गए हैं सैंपल

गाजियाबाद के सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि अभी तक कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए 1923 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 273 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 1600 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जनपद में अभी तक कुल 50 लोग कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में 36 लोगों का उपचार जारी है।

बाहर से आता था जरूरत का सामान

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को एग्जॉटिका सोसाइटी में एक बुजुर्ग के संक्रमित होने की सूचना मिली है। निजी लैब ने उनकी जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग दंपती का दोबारा से सैंपल लिया है। बुजुर्ग की पत्नी ने टीम को बताया है कि उनके पति करीब एक माह से फ्लैट से बाहर नहीं निकले हैं। वह खुद सोसाइटी में नीचे सामान लेने जाती हैं। पिछले 10 दिन से उनको कफ और खांसी थी। सोमवार को बुखार होने पर परिचित डॉक्टर से बात की थी। उनको कोरोना जांच की सलाह द गई थी। घर पर दूध और घरेलू जरूरत का सामान बाहर से आता है।

Updated on:
23 Apr 2020 01:13 pm
Published on:
23 Apr 2020 01:11 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई