गाजियाबाद। जनपद में जहां एक तरफ कोविड-19 को फैलने से रोकने के उद्देश्य से ज्यादातर लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं, वहीं लोनी थाना इलाके में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें युवक तलवार लेकर एक परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। तलवार लहराता हुआ यह वीडियो लगातार वायरल हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।