गाज़ियाबाद

मामा संग गई थी 4 साल की मासूम, कुछ देर बाद मिली लाश, जांच में हुए बड़े खुलासे

Ghaziabad 4 year old girl murder: गाजियाबाद में 4 साल की एक बच्ची का शव कार के नीचे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया है कि उसे आखिरी बार मामा के साथ उसे देखा गया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
2 min read
ghaziabad 4 year old girl murder body found under car uncle suspected
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ghaziabad 4 year old girl murder: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में सड़क किनारे एक कार के नीचे चार साल की बच्ची का शव मिला, जिस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां के स्थानीय लोगों ने कार के नीचे कुच संदिग्ध देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध लगा क्योंकि बच्ची का शव सामान्य हालत में नहीं था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले की परतें खुलती गईं और शक की सुई धीरे-धीरे परिवार के ही एक सदस्य पर आकर टिक गई।

शव की पहचान के बाद सामने आया पूरा मामला

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले बच्ची की पहचान करने की कोशिश की। काफी कोशिशों के बाद पता चला कि बच्ची शमशाद गार्डन के 60 फुट रोड इलाके में रहती थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया और पूरी जानकारी ली। परिवार वालों ने बताया कि बच्ची अचानक गायब हो गई थी, जिससे मामला और गंभीर लगने लगा। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि बच्ची आखिरी बार कहां देखी गई थी और उसके साथ कौन था, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

मामा के साथ थी आखिरी बार

पूछताछ में पता चला कि बच्ची को आखिरी बार उसके मामा के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि मामा जमील उर्फ छोटू उसे कुछ खिलाने-पिलाने का कहकर घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद बच्ची वापस घर नहीं आई और थोड़ी देर बाद उसका शव मिला। इसी कारण पुलिस को मामा पर शक हो रहा है। अब पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। मामा की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और उसकी कॉल डिटेल्स भी चेक की जा रही हैं, ताकि सच सामने आ सके।

पुलिस ने की कार्रवाई तेज

बच्ची के पिता राशिद की शिकायत पर टीला मोड़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को जल्दी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि पता चल सके कि बच्ची कहां-कहां गई थी और उसके साथ कौन था। एसीपी ने भी आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार जांच कर रही हैं और हर छोटे-बड़े सुराग को जोड़कर सच तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Updated on:
12 Apr 2026 01:48 pm
Published on:
12 Apr 2026 01:48 pm