गाज़ियाबाद

हथियार के शौकीनों के लिए जरूरी खबर, अब सरेंडर करना होगा लाइसेंस, जानिये क्यों

Highlights: -शासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर 13 दिसंबर की गई थी निर्धारित -प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की जो इस नोटिफिकेेशन का पालन नहीं कर रहे -तीन दिन के अंदर स्पष्टिकरण नहीं दिए जाने पर होगी कार्रवाई
2 min read
arms.jpg
Arms Lincese

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। अगर आप भी हथियार के शौकीन हैं और शस्त्र रखते हैं तो यह खबर जरूरी साबित हो सकती है। कारण, अब प्रशासन ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अभी तक अपना लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। दरअसल, शासन द्वारा तीन लाइसेंस रखने वालों के लिए एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि जिनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस हैं, उन्हें एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा क्योंकि अब वह दो शस्त्र लाइसेंस ही रख सकते हैं और यदि वह सरेंडर नहीं करते तो तीसरा शस्त्र लाइसेंस रद्द माना जाएगा।

शासन द्वारा सरेंडर किए जाने की तारीख 13 दिसंबर निर्धारित की थी। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासन ने एक नई सूची तैयार की है। जिसमें अभी तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले नेताओं सहित कुल 26 लोग शामिल हैं।जिन्होंने अपना तीसरा शस्त्र लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। कई बार आदेश दिए जाने के बाद भी इन 26 लोगों ने अपना तीसरा शस्त्र लाइसेंस सुरेंद्र नहीं किया है। इसलिए अब प्रशासन ने इन सभी को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों से पूछा गया है कि बार-बार कहे जाने के बावजूद भी तीसरे शस्त्र को इन्होंने सरेंडर क्यों नहीं किया गया है। अब ऐसे लोगों को नोटिस भेजा गया है और तीन दिन के भीतर सबूतों सहित कारण बताने को कहा गया है। यदि इस अवधि में स्पष्ट कारण बताते हुए तीसरा शस्त्र जमा या सरेंडर नहींकिया जाता है तो फिर इसे शासनादेश का उल्लंघन माना जायेगा और कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों के मुताबिक तीसरा शस्त्र लाइसेंस सरेंडर नहीं करने वालों में सिहानी गेट थाना क्षेत्र नेहरू नगर के लोग ज्यादा शामिल हैं। इसके अलावा बापूधाम थाना क्षेत्र संजय नगर के लोग शामिल हैं। मसूरी, सिहानीगेट, कविनगर, घंटाघर कोतवाली, विजयनगर के लोग भी शामिल हैं।

Published on:
16 Dec 2020 09:55 am
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी