गाज़ियाबाद

भाजपा के पार्टी कार्यालय में नेताओं में हुआ संघर्ष, जानिए क्‍या है वजह- देखें वीडियो

गाजियाबाद में भाजपा के महानगर कार्यालय के बाहर हुई मारपीट
2 min read
Ghaziabad
भाजपा पार्टी कार्यालय में नेताओं में हुआ संघर्ष, जानिए क्‍या है वजह- देखें वीडियो

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर लड़ाई हुई। इससे भाजपा की गुटबाजी भी समाने आ गई है। भाजपा के एक गुट द्वारा महानगर अध्‍यक्ष का पुतला फूंकने के बाद हंगामा शुरू हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

महानगर अध्‍यक्ष का पुतला फूंकने पर हुआ विवाद

गुरुवार को कविनगर थान क्षेत्र के राजनगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष लीलू प्रधान अपने साथियों के साथ भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी का पुतला फूंकने पहुंचे। उस दौरान कार्यालय में बैठक चल रही थी। खबर लगते ही कार्यालय के अंदर बैठे कार्यकर्ता भी बाहर आ गए। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हो गई। आरोप है क‍ि विरोध कर रहे गुट ने जलता हुआ पुतला भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष और महामंत्री पर फेंक दिया, जिससे उनका हाथ जल गया।

पुलिस दर्ज किया मामला

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष गौरव चोपड़ा का कहना है कि लीलू प्रधान समेत 15-20 लोगों ने उन पर हमला किया। आरोप है क‍ि उन्‍होंने गौरव चोपड़ा और युवा मोर्चा के महामंत्री पर जलता हुआ पुतला भी फूंका, जिससे गौरव का हाथ जल गया। गौरव ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। वहीं, लीलू प्रधान ने बताया कि दूसरे दलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को मानसिंह गोस्वामी ने अच्छे पद दे दिए है जबक‍ि पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्‍होंने मानसिंह गोस्‍वामी पर अपने चेहतों को नॉमिनेट पार्षद बनाने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने गौरव चोपड़ा पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्‍द कहने का आरोप लगाया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गौरव चोपड़ा की शिकायत पर लीलू प्रधान समेत 15-20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से पुलिस ने लीलू प्रधान और गुलशन को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
11 Jan 2019 02:10 pm
Published on:
11 Jan 2019 02:10 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी