गाज़ियाबाद

Ghaziabad: दिल्ली से आने—जाने पर लगी पूरी तरह रोक, बॉर्डर पर लगा जाम

Highlights 20 अप्रैल को देर रात को जारी किया आदेश सीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद लिया फैसला पॉश सोसाइटी को मरीज मिलने के बाद किया सील  
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 11:22 AM IST
gzb1.jpg

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के मामले गाजियाबाद में भी बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन और सख्त हो गया है। डीएम ने सोमवार देर्र रात एक आदेश जारी कर दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, इस आदेश के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर जाम लग गया है। केवल वैध पास वालों को ही आने—जाने दिया गया।

अब तक 10 मरीज हुए ठीक

सोमवार को देर शाम गाजियाबाद में कुल 311 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 307 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। इनमें से चार केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 46 पहुंच गई है। इनमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसको देखते हुए डीएम ने दिल्ली से आवागमन पुरी तरह रोक दिया है। डीएम के आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल को गाजियाबाद सीएमओ ने एक रिपोर्ट पेश की है।

यह है वजह

इससे पता चला है कि जिले में पाए गए कोरोना पॉजिटिव 6 व्यक्ति किसी न किसी कारण से दिल्ली गए थे। दिल्ली से गाजियाबाद आने—जाने वाले लोगों से संक्रमण की काफी संभावना बनी हुई है। इस वजह से ललोगों के हित को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक दिल्ली गाजियाबाद के बीच आवागमन को पूरी तरिह प्रतिबंधित किया जाता है। इस दौरान आवयश्क वस्तुओं और अपरिहार्य कारणों को छोड़कर किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। इससे वैध पास वालों को भी छूट मिलेगी।

एटीएस सोसाइटी की गई सील

वहीं, गाजियाबाद की सबसे पॉश सोसाइटी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। इंदिरापुरम की एटीएस सोसाइटी में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, महिला इलाज के लिए दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में जाती है। आशंका जताई जा रही है कि इलाज के दौरान ही वह कोरोना की चपेट में आ गई।

यह कहा सीएमओ ने

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि भले ही आधिकारिक तौर से इसकी जानकारी नहीं मिली है कि लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मौखिक जानकारी के बाद से एटीएस सोसाइटी को सोमवार सुबह सील करने व महिला के परिजनों और आसपास के लोगों को कवारंटीन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दूसरी तरह इंदिरापुरम की निहो सोसाइटी में भी एक व्यक्ति को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने निहो सोसाइटी को सील कर दिया है।

Updated on:
21 Apr 2020, 11:22 AM IST
Published on: