गाज़ियाबाद

जिसे पाला-पोसा, उसी ने छीन ली जिंदगी! गाजियाबाद में मां-बाप की मौत से सन्नाटा, किराएदार की सूचना पर पहुंची पुलिस

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित वीर नगर में बुजुर्ग दंपती की मौत से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया है। किरायेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जारी है।
2 min read
पुलिस उपायुक्त फोटो सोर्स X अकाउंट
पुलिस उपायुक्त फोटो सोर्स X अकाउंट

Ghaziabad Double Murder:गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। वीर नगर मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग दंपती की मौत के मामले में उनके ही दो बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात घर से झगड़े और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

गाजियाबाद के वीर नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात एक परिवार की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। जिस घर में कभी साथ बैठकर खाना खाया जाता था। वहीं देर रात ऐसा विवाद हुआ कि सुबह तक पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रात में घर से तेज आवाजें और झगड़े की आवाज सुनकर मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश गंभीर रूप से घायल मिले। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बेटों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने दंपती के दोनों बेटों, दीपक और ललित, को हिरासत में ले लिया। उनसे अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। लेकिन झगड़े की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि इस परिवार के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। देर रात पुलिस की गाड़ियों और लोगों की भीड़ ने पूरे इलाके को बेचैन कर दिया। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दुख और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं।

पुलिस ने जुटाए सबूत

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त बोले-मामले की गहन जांच की जा रही

ग्रामीण पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि डायल-112 पर झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गहन जांच की जा रही है। और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है। जिससे यह साफ हो सकेगा कि उस रात आखिर ऐसा क्या हुआ।

Updated on:
21 Jul 2026 09:45 am
Published on:
21 Jul 2026 09:45 am
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई