गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में सुनीता दयाल की जीत के बाद भी बीजेपी खुश नहीं, इन 7 सीटों पर मिली करारी हार

Ghaziabad Nikay Chunav: गाजियाबाद में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है, लगातार मेयर सीट पर 7 वीं बार जीत हासिल की है। इसके बाद भी बीजेपी खुश नहीं है।

less than 1 minute read
Ghaziabad Nikay Chunav

यूपी में निकाय चुनाव के नतीजे कल यानी 13 मई को आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को प्रचंड़ जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर की 17 की 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं गाजियाबाद में भाजपा ने मेयर सीट पर लगातार सातवीं बार चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद के प्रदर्शन से खुश नहीं है। इसकी वजह यह है कि भाजपा को गाजियाबाद में मेयर सीट छोड़कर इन 7 पदों पर करारी हार मिली है।

चारो नगर पंचायत में बीजेेपी को मिली मायूसी
भारतीय जनता पार्टी को गाजियाबाद में नगर पालिका-नगर पंचायतों के अध्यक्ष के चुनाव में करारी हार हाथ लगी है। बीजेपी चार नगर पालिका सीटों में से 3 पर बुरी तरह हार गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को गाजियाबाद की चारो नगर पंचायत सीटों पर मायूसी हाथ लगी है। नगर पंचायत क्षेत्रों में भाजपा को बेहद कम वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी के कुछ जगहों पर मिल सकती है गर्मी से राहत, तेज हवा के साथ छाए रहेंगे बादल

केवल मेयर सीट नसीब हुई जीत
गौरतलब है कि गाजियाबाद में नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मेयर सीट पर भाजपा ने लगातार 7 वीं बार जीत अपने नाम की है। गाजियाबाद मेयर सीट पर भाजपा ने अपनी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को चुनावी मैदान में उतारा था। सुनीता दयाल कफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Mayor: गाजियाबाद में 7 वीं बार लहराया भगवा, सुनीता दयाल ने दर्ज की जीत

Updated on:
14 May 2023 05:34 pm
Published on:
14 May 2023 05:30 pm
Also Read
View All