23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: यूपी के कुछ जगहों पर मिल सकती है गर्मी से राहत, तेज हवा के साथ छाए रहेंगे बादल

Weather Forecast: प्रदेशवासियों को गर्मी से मिल सकती है राहत, कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ छाए रहेंगे बादल।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवटें बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर पारा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र लखनऊ अपड़ेट जारी किया है। मौसम विभाग ने मथुरा आगरा , झांसी ललितपुर से सटे इलाकों में गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है।

IMD के अनुसार आज यूपी में हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर व शाम को धूल भरी आंधी भी चलने की आशंका है। इसमें हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत मेरठ, बुलंदशहर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर से सटे इलाकों में चमक और गरज के साथ धूल भरी आंधी की संभावना जताई है।

कानपुर स्थित चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक कानपुर देहात और कानपुर नगर में तेज धूप का असर जारी रहेगा। एक सप्ताह बाद हल्के बादल छाने की संभावना है। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग