गाज़ियाबाद

नगर निगम कर्मचारियों की दादागिरी, अपाहिज की तुड़वाई दुकान, दुकानदार का रो-रो कर बुरा हाल

दुकानदारों का आरोप निगम कर्माचरी सामान लाद कर भी ले गए अपने साथ

2 min read
ghaziabad
नगर निगम कर्माचारियों की दादगिरी, अपाहिज दुकानदार की तुड़वाई दुकान, रो-रो कर बुरा हाल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में कर्माचारियों की दंबगई देखने को मिली। जहां दुकानदार से जुर्माना वसूलने के बाद भी दुकानदारों के सामान को फेंक दिया। इतना ही नहीं निगम के कर्मचारियों ने तो एक अपाहिज खेखे की दुकान वाले को भी नहीं बख्शा।

दरअसल सड़कों के किनारे छोटी-छोटी दुकान लगा कर अपना गुजारा करने वाले दुकानदारों का एक पल में निगम कर्मचारियों ने रोजगार छिन लिया। दुकानदारों का आरोप है कि अचानक निगर के कर्मचारी धमक आए और पुलिस ने उनका सबकुछ बर्बाद कर दिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते उससे पहले ही कर्मचारियों ने दुकान हटाने को कहा लेकिन जब दुकानदार ने इस बार में सवाल-जवाब किया तो पहले तो जुर्माने के रुप में उनसे सारे पैसे ले लिए उसके बाद उनके सामान को भी लाद कर ले गए।

इतना ही नहीं निगम के कर्माचारियों और पुलिसल की दादागिरी यहीं नहीं रुकी बल्की उन्होंने एक अपाहिज दुकानदार के खोके बुल्डोजर से गिरा दिया। अपाहिज दुकानदार जीतींद्र वलियांन नाम के पुलिस कर्मी ने ये खोका तुड़वाया है और अपाहिज को उसके खोखे से उठा कर बाहर फेंक दिया है। दुकान के टूटने से परिवार के पालन-पोषण की चिंते से रो-रो कर दुकानदार का बुरा हाल है। उसका कहना है कि पुलिस से कुछ समय की मिन्नत मांगता रहा, जिससे वह अपनी दुकान हटा ले और अपना सामान भी समेट ले। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।

Updated on:
08 Jun 2018 11:37 am
Published on:
08 Jun 2018 11:31 am
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट