गाज़ियाबाद

Ghaziabad: भाजपा पार्षद का देवर कर रहा था शराब तस्‍करी!

Highlights Muradnagar पुलिस ने पांच शराब तस्‍करों को पकड़ा शराब में यूरिया मिलाकर बढ़े हुए दाम पर बेचते थे होली के दिन ठेके बंद होने के बावजूद बेची शराब
2 min read
sharab_taskar.jpg

गाजियाबाद। जनपद में होली (Holi) के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस (Police) ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था, जो अब भी जारी है। इसके चलते शराब तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। उसी कड़ी में थाना मुरादनगर पुलिस (Muradnagar Police) ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक भाजपा (BJP) सभासद का देवर बताया जा रहा है। इन आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब की 240 बोतल बरामद की हैं।

यह कहा पुलिस अधिकारी ने

इस बारे में एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। मुखबिर द्वारा मुरादनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक भाजपा सभासद का देवर अपने अन्य साथियों के साथ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने आखिरकार भाजपा सभासद के देवर समेत तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब की 240 बोतल बरामद की हैं। साथ ही इनके पास से यूरिया भी बरामद हुआ है।

आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन लोगों में दो पिता-पुत्र भी शामिल हैं। वहीं, जब इस बारे में भाजपा नेता मयंक गोयल से बात की गई तो उन्‍होंने इसकी जानकारी से इंकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नाम किशनपाल, कल्‍लू, गौरव, उमेश सिंह और शुभम निवासी मुरादनगर हैं। आरोपी दूसरे राज्‍यों से सस्‍ती शराब लाकर उसमें यूरिया मिला देत थे। इससे उसकी तीव्रता बढ़ जाती थी। फिर ये शराब को महंगे दाम पर बेचते थे। यह अवैध रूप से शराब की त्‍सकरी करते थे। 10 मार्च को होली वाले दिन ठेके बंद रखने के बराद आदेश के बावजूद आरोपियों ने अवैध शराब की बेची थी।

Updated on:
12 Mar 2020 10:33 am
Published on:
12 Mar 2020 10:33 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी