5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPS अजयपाल शर्मा मामले में नया मोड़, सब रजिस्ट्रार ने खोला राज- दीप्ति शर्मा से शादी हुई या नहीं

Highlights- आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को पति बताते हुए दीप्ति शर्मा ने लगाए थे गंभीर आरोप- लखनऊ के हजरतगंज थाने में अजयपाल शर्मा के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर - अजयपाल शर्मा ने गाजियाबाद के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगाई थी आरटीआई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Mar 2020, 10:29 AM IST

ajay-pal-sharma.jpg

गाजियाबाद. एनकाउंटर मैन के नाम से मशहूर तेजतर्रार आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा पर युवती की तरफ से लगाए गए शादी के आरोप बेबुनियाद निकले हैं। बता दें कि गाजियाबाद की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 2016 में दोनों ने गाजियाबाद में रजिस्टर्ड शादी की है। हालांकि डाॅ. अजयपाल शर्मा युवती के आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे। अब इस मामले गाजियाबाद के सब रजिस्ट्रार ने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके कार्यालय में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जो यह साबित करता हूं कि डॉ. अजय पाल शर्मा की उस दीप्ति शर्मा के साथ शादी हुई है।

यह भी पढ़ें- कथित पत्नी के आरोपों के बाद बढ़ी एनकाउंटर मैन की मुश्किलें, विवादों से रहा है गहरा नाता

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गाजियाबाद की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने लगाया गया था कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 2016 में उसने डाॅ. अजयपाल शर्मा से गाजियाबाद में रजिस्टर्ड शादी की है। इस मामले में डाॅ. अजयपाल शर्मा ने साफ-साफ इनकार कर दिया कि उन्होंने युवती से शादी नहीं की है। युवती के आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं डाॅ. अजयपाल शर्मा ने एक आरटीआई भी गाजियाबाद के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगाई, जिसमें पूछा गया कि क्या उनके कार्यालय में दीप्ति शर्मा से उनकी शादी होने का कोई रिकाॅर्ड है।

डाॅ. अजयपाल शर्मा की आरटीआई पर सब रजिस्ट्रार पंचम ने कहा कि उनके रिकॉर्ड में ऐसे कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, जो कि यह साबित कर रहे हो कि दीप्ति शर्मा और डाॅ. अजयपाल शर्मा की शादी हो चुकी है। अजयपाल शर्मा ने आईटीआई में यह भी पूछा कि दीप्ति शर्मा निवासी फ्लैट नंबर 01/जे दो आस्था अपार्टमेंट साहिबाबाद से संबंधित विवाह पंजीयन की सूचना उपलब्ध कराई जाए, लेकिन उसके बाद सब रजिस्ट्रार द्वारा साफ तौर पर इस बात को नकारते हुए बताया गया है कि ऐसा कोई भी साक्ष्य कार्यालय में नहीं है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: होली के बाद फिर बदला मौसम, इतने दिन तेज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, 45 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं