5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथित पत्नी के आरोपों के बाद बढ़ी एनकाउंटर मैन की मुश्किलें, विवादों से रहा है गहरा नाता

Highlights- आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा के खिलाफ कसा कानून का शिकंजा- एक महिला पत्रकार ने भी अजयपाल शर्मा पर लगाए थे गंभीर आरोप- एसपी शामली रहते हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने के कारण आए थे सुर्खियों में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Mar 2020, 1:11 PM IST

ajaypal-sharma.jpg

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) प्रकरण में आरोपी एनकाउंटर मैन के नाम से मशहूर आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा के खिलाफ लगातार कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुद को डाॅ. अजयपाल शर्मा की पत्नी बताने वाली दीप्ति शर्मा के एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि नोएडा में एसएसपी रहने के दौरान भी डॉ. अजयपाल शर्मा का विवादों से नाता रहा है।

यह भी पढ़ें- मुसीबत में फंसा 100 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाला आईपीएस, खुद को पत्नी बताने वाली महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अफेयर के चलते किया ये काम

उल्लेखनीय है कि डाॅ. अजयपाल शर्मा की गैंगस्टर ऐक्ट के आरोपी कथित पत्रकार चंदन राय के साथ बातचीत के दो ऑडियो क्लिप भी मौजूद हैं। इनमें मेरठ में तैनाती के लिए 80 लाख रुपये के लेन-देन की बात है। चंदन राय ने उनकी पोस्टिंग के लिए लखनऊ के अतुल शुक्ला व स्वप्निल राय से बात की थी, इसके भी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं। इसके अलावा जिस महिला ने डाॅ. अजयपाल शर्मा पर नोएडा एसएसपी रहते हुए शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे, उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने, चंदन राय द्वारा पुलिस कस्टडी में रखे उसके मोबाइल फोन से फोटो, विडियो व अन्य चीजें डिलीट कराए जाने के लिए हुई बातचीत के भी इलेक्ट्रानिक साक्ष्य मिले हैं। ये सभी साक्ष्य साइबर इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम (सीईआरटी) ने गिरफ्तार कथित चारों पत्रकारों के मोबाइल फोन के विश्लेषण में सामने आए हैं।

बता दें कि 2011 बैच के आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा एसपी शामली रहते हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने के कारण सुर्खियों में आए थे। इसके बाद अजय पाल शर्मा को नोएडा जिले की कमान सौंपी गर्इ थी, लेकिन यहां उनके ज्यादातर एनकाउंटर विवादों में रहे। उस दौरान कॉल सेंटर संचालक से करीब 80 लाख की रिश्वत का बड़ा मामला भी हुआ। उस दौरान तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद कॉल सेंटर संचालक की रकम लौटाई गई। इस मामले में थाने के एसएचओ व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई हुई। इसके बाद एक महिला पत्रकार ने भी अजयपाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें- CoronaVirus पीड़ित की हालत में सुधार, पत्नी की रिपोर्ट आई निगेटिव