5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

- लखनऊ के हजरतगंज थाने में आईपीएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज- भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 201 और 120बी के तहत केस- खुद को आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी बताने वाली महिला ने दर्ज कराया केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Mar 2020, 7:51 AM IST

ips ajaypal sharma

चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के निर्देश पर चर्चित आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 201 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। दीप्ति शर्मा नाम की महिला ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश के बाद आईपीएस के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने खुद को अजय पाल शर्मा की पत्नी बताते हुए दावा किया है कि वर्ष 2016 में अजय पाल शर्मा ने उसके साथ शादी रचाई थी। गाजियाबाद में इस शादी की रजिस्ट्रेशन भी हुई थी। 2016 में अजय पाल शर्मा एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे।

महिला का दावा किया है कि अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ पुलिसवाले गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत छीन ले गये थे। महिला ने इसकी शिकायत डीआईजी रेंज मेरठ और अन्य संबंधित अधिकारियों से की थी। महिला का कहना है कि मार्च 2019 में अजय पाल शर्मा से फोन पर झगड़ा होने के बाद उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया था। महिला का आरोप है कि अजय पाल शर्मा के इशारे पर ही उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाए कि आईपीएस अफसर के इशारे पर ही उसके खिलाफ कई अन्य मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। गाजियाबाद की रहने वाली दीप्ति फिलहाल जेल में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

100 अधिक एनकाउंटर कर चुके हैं अजय पाल शर्मा
आईपीएस अजय पाल के नाम 100 से अधिक एनकाउंटर दर्ज हैं। नोएडा से हटाए गए आईपीएस वैभव कृष्ण ने जिन पांच अफसरों पर आरोप लगाया था, उनमें अजय पाल शर्मा का नाम भी शामिल हैं। उनके खिलाफ एसआईटी जांच भी हुई थी, जिसमें इनके खिलाफ भी सबूत मिले हैं।