गाज़ियाबाद

जब मनोहर पर्रिकर के निधन पर देश था दुखी तब यूपी में कार्यक्रम में हुआ यह शर्मनाक काम- देखें वीडियो

- गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारियों ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम - गाजियाबाद की मेयर और नगरायुक्‍त ने भी की थी शिरकत - वीडियो वायरल होने के बाद मेयर आशा शर्मा ने दिए जांच के निर्देश

2 min read
जब मनोहर पर्रिकर के निधन पर देश था दुखी तब यूपी में कार्यक्रम में हुआ यह शर्मनाक काम- देखें वीडियो

गाजियाबाद। जब सोमवार को पूरा देश गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक में डूबा हुआ था, तब जनपद में सरकारी कर्मियों के कार्यक्रम में जमकर ठुमके लग रहे थे। यह सब नगर निगम में होली मिलन समारोह के दौरान हुआ। कार्यक्रम में नगरायुक्त व भाजपा मेयर के जाने के बाद मंच पर अश्‍लील डांस हुआ। इसका वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है।

निगम परिसर में हुआ कार्यक्रम

सोमवार को जब गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर पूरा देश गम में था, तब नगर निगम कर्मचारियों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम निगम परिसर में हुआ। इसमें डांसर भी बुलाई गई, जिसके अश्‍लील डांस पर निगम कर्मी झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मेयर आशा शर्मा, नगरायुक्‍त दिनेश चंद्र समेत पार्षद भी पहुंचे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मेयर ने इसके जांच के निर्देश दे दिए हैं।

कर्मचारी एसोसिएशन का प्राेग्राम था यह

बताया जा रहा है भाजपा मेयर और नगरायुक्‍त के जाने के बाद यह डांस हुआ है। मेयर आशा शर्मा का कहना है क‍ि यह कर्मचारी एसोसिएशन का प्राेग्राम था, जो पहले से तय था। इसें वह, नगरायुक्‍त और पार्षद पहुंचे थे। मंच पर सबसे पहले शोक सभा हुई थी। इसके बाद सबको होली पर स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई गई। इसमें सबसे कहा गया कि वे होली पर सड़कों पर गंदगी नहीं फैलाएंगे और हुड़दंग नहीं मचाएंगे। मेयर के अनुसार, उन्‍होंने यह हिदायत भी दी थी कि गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम का समापन करा दिया जाए। गणेश वंदना के बाद वह और नगरायुक्‍त वहां से चले आए थे। उसके बाद जो हुआ वह शर्मननाक है। इसको लेकर जांच बैठाई गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Mar 2019 09:43 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल