गाज़ियाबाद

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद करते थे ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो ठग सोशल मीडिया से लड़की से दोस्ती कर उन्हें प्रेम जाल में फंसाते थे। इसके बाद पैसे और गहनों की ठगी करते थे।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 8:25 AM IST
Ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सोशल साइट्स पर लड़कियों से दोस्ती कर उनसे पैसे और घर मे रखी ज्वेलरी ऐंठ लेते थे। एक नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

पैसे ना देने पर दी जान से मारने की धमकी

डीसीपी निमिष पाटिल के मुताबिक, यह मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। वहीं पैसे ना देने पर अपहरणकर्ता बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

प्रेम जाल में फंसाकर ऐंठते थे पैसे 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद कुणाल शर्मा नामक युवक सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद दोनों शातिरों ने बताया कि ये दोनों साजिश के तहत सोशल साइट्स पर लड़कियों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इतना ही नहीं, उनसे घर में रखी कीमती ज्वेलरी भी ठग लेते थे। पीड़िता को भी इन्होंने अपने जाल में फंसाया ओर दोस्ती कर उससे लाखों रुपये ऐंठने के साथ साथ ज्वेलरी भी ठग ली और पैसे की चाहत में इन्होंने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके पिता को व्हाट्सएप कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। मगर, पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत नाबालिग लड़की को उसके मां-पिता तक सकुशल पहुंचा दिया।

Updated on:
23 Oct 2024, 8:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान