गाज़ियाबाद

Ghaziabad: ‘पुलिसकर्मी’ चला रहा था चोरी की बाइक, ऐसे पता चला पीड़ि‍त को

Highlights 19 May की देर रात को मुखर्जी नगर में चोरी हुई थी बाइक बाइक लगा मिला Police का स्‍टीकर DGP से Twitter पर की शिकायत तो शुरू हुई जांच
2 min read
police.jpg

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर चाेरी की बाइक चलाने का आरोप लगा है। वह बाइक 19 मई की रात को चोरी हो गई थी। इसके बाद युवक ने डीजीपी (UP DGP) और यूपी पुलिस (UP Police) को ट्व‍िटर (Twitter) पर शिकायत दी। इस पर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।

सर्विस सेंटर से आया फोन

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा निवासी विशाल मीना रेलवे (Railway) मेल सर्विस में कार्यरत हैं। विशाल मुखर्जी नगर में कोचिंग पढ़ते हैं। 19 मई की देर रात उनकी पल्सर बाइक खड़ी हुई थी। वहां से उनकी बाइक चोरी कर ली गई। इसकी मुखर्जी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 15 अक्टूबर को उनके पास गाजियाबाद की सेवा बजाज एजेंसी से बाइक की सर्विसिंग को लेकर कॉल आई। बाइक के मॉडल और नंबर के बारे में जान कर वह हैरान रह गए। शिकायत के अनुसार, जब से यह बाइक चोरी हुई थी तब से इसका कुछ पता नहीं चल था।

पुलिस ने नहीं की सुनवाई

अचानक जब उनको बाइक के बारे में जानकारी मिली तो वह सर्विस सेंटर पहुंचे। आरोप है क‍ि उन्‍होंने पुलिस से गुहार लगाई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ि‍त ने डीजीपी को ट्विटर पर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। इसमें पता चला कि यह बाइक चोरी की है। एक पुलिसकर्मी इसे काफी समय से चला रहा है। बाइक के असली मालिक ने एजेंसी पर खड़ी बाइक का फोटो भी ले लिया और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

यह कहा एसएसपी ने

बताया जा रहा है क‍ि आरोपी पुलिसकर्मी बाइक की सर्विस कराने के लिए एजेंसी ले गया थ। वहां वह बाइक को छोड़कर चला गया। सर्विस होने के बाद बाइक की आरसी पर लिखे मोबाइल फोन पर फोन किया गया तो मामला खुला। बाइक पर पुलिस पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। नंबर भी ठीक से नहीं लिखा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद एजेंसी के मैनेजर खुद बाइक को लेकर थाना सिहानी गेट पहुंच गए। इस बारे में गाजियाबाद के एसएसपी (Ghaziabad SSP) सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि ट्विटर पर की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
18 Oct 2019 10:47 am
Published on:
18 Oct 2019 10:47 am
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई