गाज़ियाबाद

हिस्ट्रीशीटर की बर्थडे पार्टी: हाथ में बीयर, चारों तरफ बार बालाएं…चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके

Crime News: हिस्ट्रीशीटर की बर्थडे पार्टी में हाथ में बीयर लेकर चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं के साथ पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 10:52 AM IST
ghaziabad police station in charge dancing with bar dancers
चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों ने बार बालाओं संग लगाए ठुमके। फोटो सोर्स- X

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सब-इंस्पेक्टर और तीन कॉन्स्टेबल समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी एक अपराधी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। साथ ही सभी ने अपराधी के साथ डांस भी किया।

गाजियाबाद में पुलिसकर्मियों ने बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

पार्टी 27 सितंबर को साहिबाबाद के एक रेस्टोरेंट-कम-बार में हुई थी। सोमवार को जब सीनियर पुलिस अधिकारियों को पार्टी का वीडियो मिला तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी शराब के गिलास और बीयर की बोतलें हाथ में लिए अपराधियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लड़कियां भी उनके साथ डांस कर रही थीं।

कौन-कौन पुलिसकर्मी हुआ शामिल

पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार जादौन, हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार और दो कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र और अमित कुमार के रूप में हुई है।

मामले में DCP ने क्या कहा?

ट्रांस-हिंडन के DCP निमिष पाटिल ने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पुलिसकर्मी अपराधी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। 27 सितंबर को ड्यूटी खत्म होने के बाद सभी साहिबाबाद में एक बार में गए और अपराधियों के साथ पार्टी की। हमने बार का CCTV फुटेज भी देखा, जिसमें पुलिस अधिकारी अपराधी इरशाद के साथ थे। मामले में कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।''

Updated on:
3 Oct 2025, 10:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान