गाज़ियाबाद

Ghaziabad में Coronavirus से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Highlights Ghaziabad में भी मिला है Corona का मरीज स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किया है अलर्ट देश को इससे मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 10:45 AM IST
coronavirus_test.jpg
Coronavirus test positive in Indian Student of Dubai

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित एक मरीज पाया गया है। इसको लेकर जहां स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ लोग इससे बचने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। वैशाली (Vaishali) में कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए हवन किया गया है। इस हवन को आयुर्वेदिक हवन का नाम दिया गया है।

आयुर्वेदिक सामग्री का हुआ इस्‍तेमाल

गुरुवार को गाजियाबाद के वैशाली में कोरोनावायरस से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक हवन किया गया। इसमें कोरोना वायरस से देश और दुनिया को मुक्ति दिलाने की कामना की गई। हवन में आयुर्वेदिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसको आयोजित करने वाली साध्वी कंचन गिरि का कहना है कि नीम, आंवले और इलायची समेत आयुर्वेदिक सामग्री से होने वाले हवन से हवा शुद्ध हो जाती है। इससे कोरोना वायरस अटैक नहीं कर सकता है। वैशाली इलाके में हुए इस हवन में तमाम लोग शामिल हुए।

Updated on:
6 Mar 2020, 10:45 AM IST
Published on: