5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sahibabad में तेज बारिश के बीच आसमान से गिरे उल्‍का पिंड!

Highlights Ghaziabad में हुई अजीबो-गरीब घटना तेज बारिश में भी नहीं बुझी आग आग के गोलों से आ रही अजीब सी दुर्गंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 6 Mar 2020, 9:45 AM IST

vlcsnap-2020-03-06-09h08m54s702.png

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना (Sahibabad Thana) क्षेत्र में गुरुवार (Thursday) रात को जब तेज बरसात हो रही थी, तब आसमान से आग के गोलों के गिरने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इन 3 गोलों से तीन जगह आग लग गई। बारिश में भी यह आग बुझ़ नहीं रही है। स्‍थानीय लोग आग के इन 3 गोलों को उल्का पिंड बता रहे हैं। ये 10-10 मिनट के अंतराल पर 3 जगह गिरे हैं। शुक्रवार (Friday) सुबह भी आग जल रही थी और उसमें अलग तरह की दुर्गंध आ रही थी।

यह भी पढ़ें:अच्छी खबर: हिंडन को जीवित करने के लिए सहारनपुर के पास यमुना पर कैनाल बनाने की तैयारी

शाम से हो रही रुक-रुक कर बारिश

बताते चलें कि गुरुवार शाम से गाजियाबाद (Ghaziabad) में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात को तेज बारिश के बीच साहिबाबाद में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रात को 10-10 मिनट के अंतराल पर यहां तीन जगह उल्कापिंड गिरने की चर्चा शुरू हो गई। यह खबर सुनने के बाद लोग दहशत में आ गए। इस घटना को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम से ही बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक ही एक आग का गोला बारिश में नीचे गिरा। वह तेजी से धधक रहा था। बारिश के बाद भी आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें:जल्द करा लें अपने नए वाहन का रजिस्ट्रेशन, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा माैका

साहिबाबाद के लोगों में दहशत

आग के गोलों के गिरने के समय इलाके में अचानक ही रोशनी छा गई थी। कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि 10-10 मिनट पर दो जगह और भी ये आग के गोले गिरे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि यह आग अलग तरीके की है। शुक्रवार सुबह भी इन गोलों में आग धधकती रही। इससे साहिबाबाद में रहने वाले लोग पूरी तरह दहशत में हैं। फिलहाल अभी तक वहां कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या विशेषज्ञ जांच के लिए नहीं पहुंचा है। एडीएम (ADM) शैलेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जल्‍द ही मौके पर टीम पहुंचेगी।