गाज़ियाबाद

हाईराइज सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर युवती ने किया सुसाइड

Highlights - गाजियाबाद स्थित रिपब्लिक क्रॉसिंग की ऐसोटेक हाईराइज सोसायटी की घटना - रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी युवती - पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी
2 min read
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब एक युवती 15वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

दरअसल, घटना थाना विजय नगर इलाके की रिपब्लिक क्रॉसिंग की ऐसोटेक हाईराइज सोसायटी की है। जहां बुधवार देर शाम 15वीं मंजिल से गिरने पर एक युवती नीलम की मौत हो गई। युवती को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नीलम सोसायटी की 15वीं मंजिल पर रहने वाले एक अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। नीलम की छोटी बहन यहां आयी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, नीलम मूलरूप से बस्ती जिले की रहने वाली है।

घटनाक्रम के मुताबिक, शाम के समय वह फोन पर किसी से बात कर रही थी, जिसको लेकर उसकी छोटी बहन ने टोका और मां से इस बारे में शिकायत की। इसके बाद मां ने नीलम को डांट फटकार दिया। उसी से क्षुब्ध होकर नीलम ने छलांग लगा खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि नीलम की शादी हो चुकी थी, लेकिन कुछ साल पहले ही उसका तलाक हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।

थानाध्यक्ष विजय नगर नागेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई पहलुओं पर अभी जांच की जा रही है।

Published on:
28 May 2020 10:36 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी