गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: पुलिस ने आधी रात में भेजा घर, रास्ते में युवती से गैंगरेप, एसएचओ व दरोगा निलंबित

गाजियाबाद एसएसपी ने युवती से रेप मामले में लापरवाही बरतने पर एसएचओ और दरोगा को निलंबित किया है। साथ ही दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय जांच में दोनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

2 min read
गाजियाबाद: पुलिस ने आधी रात में भेजा घर, रास्ते में युवती से गैंगरेप, एसएचओ व दरोगा निलंबित

गाजियाबाद के थाना कवि नगर के एसएचओ और एक दरोगा पर एसएसपी मुनिराज ने निलंबित की कार्रवाई की है। दोनों पर धोखाधड़ी के आरोपी की बहन से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस मामले में एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने हापुड़ पुलिस से कराई जांच की रिपोर्ट गाजियाबाद एसएसपी को भेजी। जिसके आधार पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को ही निलंबित ही नहीं किया बल्कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मार्च 2022 में मनी ट्रांसफर कराने के बाद बगैर पैसे दिए भागे व्यक्ति को थाना कविनगर पुलिस ने हिरासत में लिया था। सूचना पर जब आरोपी की मां और बहन थाने पहुंची थीं तो उन्हें आरोपी का आधार कार्ड लेने के लिए पुलिस ने घर भेजा। रास्ते में एक जानकार ऑटो चालक ने दो साथियों की मदद से युवती को अगवा लिया और उसे दादरी ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन जब युवती को अगवा किया गया था तो पीड़िता ने यह जानकारी फोन पर अपनी मां को दी थी। जिसपर पीड़िता की मां ने बेटी को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया लेकिन तत्काल इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। हालांकि एक दिन बाद पीड़िता को बरामद भी कर लिया।

जांच में आरोपी भेजे गए थे जेल

उधर, पीड़िता के बयानों के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की धारा बढ़ाई गई। जबकि शुरुआती दौर में पीड़िता के भाई की तरफ से बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज किया था। बहरहाल जब पीड़िता के बयान हुए तो पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा बढ़ाई और महिला समेत चार आरोपियों को जेल भी भेज दिया था। वहीं इस पूरे मामले की विवेचना पहले जिस दरोगा को दी गई उसके तबादले के बाद दूसरे दरोगा को विवेचना दी गई। पीड़िता की मांग की शिकायत के बाद एडीजी ने यह जांच हापुड़ पुलिस को सौंप दी। हापुड़ पुलिस की जांच में एसएचओ के साथ दोनों विवेचक लापरवाही के दोषी पाए गए। जिस दरोगा को पहले विवेचना दी गई थी। वह पहले ही दुष्कर्म के ही एक मामले को धोखाधड़ी का मामला बनाये जाने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

ऐसे खुली मामले की पोल

उधर जब हापुड़ पुलिस की यह रिपोर्ट आई तो एसएसपी मुनिराज ने शिकायत के आधार पर एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा को जांच दी। जिसके बाद कविनगर एसएचओ और विवेचना करने वाले दरोगा की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद एसएसपी ने एसएचओ और दरोगा को निलंबित किया है। साथ ही दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय जांच में दोनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

Published on:
18 Jun 2022 09:58 am
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए