अगर आप नोएडावासी हैं, कहीं आने जाने के लिए अपनी व्हीकल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल नोएडा की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की स्पीड जांचने की तैयारी की जा रही है। यदि आपने तय स्पीड से ओवर स्पीड वाहन चलाया तो आपको इसका हर्जाना देना होगा। दरअसल अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Trffic Police) आपके वाहन की स्पीड की जांच करेगी। इसके लिए कई जगह स्पीड रडार लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वाहनों पर नजर रखने के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत सीसीटीवी (CCTV) समेत चार तरह के कैमरे भी इंस्टाल किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप ओवर स्पीड वाहन चला रहे हैं तो चालान आपके घर पहुंच जाएगा।