बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे जेवर, मथुरा और आगरा को जोड़ता है। लेकिन यहां कोई भी अस्पताल नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए खासतौर पर ट्रॉमा सेंटर की मांग की गई थी। हालांकि नियमों के मुताबिक जेपी कंपनी को एक्सप्रेस-वे के किनारे अस्पताल का निर्माण कराना था, लेकिन उसने नोएडा में अंदर जाकर अपना अस्पताल बनाया, जिसका फायदा एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट का शिकार होने वाले लोगों को नहीं मिल पाता है। वहीं एम्बुलेंस (Ambulance) और पुलिस (Police) पिकेट की गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई है।