वहीं बात करें टि्वटर पर फॉलो करने की तो आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने 50 लोगों को फॉलो कर रखा है। इसमें राष्ट्रपति भवन, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। वहीं अखिलेश यादव की फॉलोइंग लिस्ट में सीएम योगी, राहुल गांधी समेत सिर्फ 23 लोग ही शामिल हैं।