उधर, चालान कटने से बिजली संविदाकर्मी पिंकी नाराज हो गया और अपने साथियों को बुला लिया। लाइनमैन ने अपने साथियों को बताया कि चौकी में बिजली का कनेक्शन नहीं है और उसी के बिना अवैध तरीके से खंभे से तार डालकर बिजली चलाई जा रही है। जिसपर उन्होंने पुलिस चौकी का पावर सप्लाई काट दिया। वहीं पुलिसकर्मी भी बिजली कटने पर किसी तरह का कोई विरोध भी नहीं कर सके। पुलिस चौकी अंधेरे में रही और रात भर पुलिस वाले गर्मी में भटकते रहे।