भाजपा प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) के अध्यक्ष तौकीर रजा खान ने 17 जून यानी जुमे की नमाज पर बरेली में इस्लामिया ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में मुस्लिम उपस्थित होकर पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की बात कही है। इस बारे में जगह-जगह मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा है। वहीं इस ऐलान के बाद से जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही खुफिया विभाग को भी लगाया गया है।