गाज़ियाबाद

फोन पर दोस्त को बोला सब कुछ हो गया खत्म और लगा लिया मौत को गले

कोटा की युवती ने गाजियाबाद में पीजी में किया सुसाइड, आखिरी बार दोस्त से की थी बातचीत
2 min read
amarpali village indrapuram

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के आम्रपाली विलेज सोसाइटी में एक युवती ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। कोटा की रहने वाली युवती इंदिरापुरम में पीजी में रहकर प्राईवेट कम्पनी में जॉब कर रही थी। आज जब गर्ल्स पीजी में सभी दोस्त बाहर गए हुए थे। तभी युवती ने अपने कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। दोस्तों के वापिस आने पर घटना का पता चला तो सभी की चीखपुकार निकल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामे के बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक कमरे से किसी तरीके का कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। लेकिन प्राथमिक जांच में पता चला है कि मरने से पहले युवती ने किसी दोस्त के साथ में आखिरी बार बातचीत की थी। परिवार के लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पुलिस कई पहलुओं पर मामले की छानबीन करके इस बात का पता लगाने में लगी है कि आखिऱ इस लड़की ने आत्महत्या क्यों की है। उधर घटना के बाद में पीजी संचालक भी फरार है।

आम्रपाली विलेज सोसाइटी के दसवें फ्लोर पर राजस्थान के कोटा की प्रियंका वर्मा पुत्री सुरेन्द कुमार रहने के लिए आई थी। अभी पीजी में एक महीना हुई आ था। वो यहां नोएडा की किसी प्राईवेट कम्पनी में जॉब कर रही थी। पुलिस के मुताबिक युवती ने सुसाइड करने से पहले अपनी सहेली को फोन किया और कहा कि अब सब कुछ खत्म हो रहा है मैं जान दे रही हूं। अपनी बात पूरी करने के बाद में युवती ने पंखे पर कपड़े की रस्सी का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। पीजी में रहने वाली बाकि लड़कियों को आने पर सारे मामले का पता चला।

एसपी सिटी आकाश तोमर के मुताबिक आम्रपाली विलेज कि इसी सोसाइटी के अंदर दसवीं मंजिल पर पीजी चलाने वाला व्यक्ति अभी गायब है । ऐसा क्या हुआ किस ने मौत को गले लगा ली। इसके बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, परिजनों के आने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन कॉल की डिटेल सामने आने के बाद में मरने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Published on:
17 Apr 2018 01:34 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी