गाज़ियाबाद

गर्म चाय ने इस शख्स को पहुंचा दिया अस्पताल

शख्स की हुर्इ यह हालत
2 min read
hot tea

हापुड़।अब तक आप ने लोगों को आलस उतारने या महमान आने पर चाय पीते आैर पिलाते देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इसी चाय की वजह से एक शख्स अस्पताल पहुंच गया। वह चाय पीने के लिए दुकान पर गया था। जहां उधार के रुपयों को लेकर हुर्इ बहस के बाद दुकानदार ने उसका ये हाल कर दिया। जिससे वह बूरी तरह झुलस गया। वहीं मौके पर लोगों को जमा होता देख आरोपी चाय वाला मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाय से झुलसे शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आराेपी चाय वाले की तलाश में जुटी है।

ड्यूटी के बाद चाय पीने गया था शख्स

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर पीर बाहुदीन निवासी हसीन यहां अपने परिवार के साथ रहता है। वह रोज की तरह शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एक सड़क किनारे दुकान पर चाय पीने रूक गया। हसीन ने चाय पीने के बाद दुकानदार अमन को दस रुपये दिये। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार अमन ने पहले उधार में चल रहे तीन रुपये मांगे। हसीन ने उसे बताया कि वह रुपये दे चुका है, लेकिन उसने इससे साफ इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों बहस शुरू हो गर्इ।

तीन रुपयों को लेकर हुए विवाद में फेंक दी चाय

चाय के तीन रुपयों को लेकर दुकानदार अमन आैर हसीन के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्साएे दुकानदार अमन ने हसीन पर भट्टी पर उबल रही चाय फेंक दी। चाय के बर्तन में काफी मात्रा में चाय उबल रही थी। हसीन पर चाय गिरते ही उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसे लोगों ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी चाय वाला मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गर्इ। चाय शरीर पर डालने से हसीन का गर्दन से लेकर हाथ व सीने पर छाले पड़ गए हैं। वहीं पुलिस ने चाय वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी चाय वाला फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है

Published on:
18 Mar 2018 05:00 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी