गाज़ियाबाद

इस शहर में अवैध मीट कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

आरोप है कि दिल्ली मुर्गा मंडी के नजदीक खोड़ा इलाके में यह लोग अवैध रूप से मीट का कटान करते हैं।

less than 1 minute read
इस शहर में अवैध मीट कारोबारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे हुए गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से नगर पालिका परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 1000 मुर्गे और उनका मीट पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दिल्ली मुर्गा मंडी के नजदीक खोड़ा इलाके में यह लोग अवैध रूप से मीट का कटान करते हैं। दिन में मुर्गे व अन्य जानवर भी काटे जाते हैं। नगर पालिका परिषद खोड़ा और गाजियाबाद पुलिस को इसकी शिकायत मिल रही थी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नगर पालिका परिषद खोड़ा और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध रूप से मुर्गों की कटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

टैटू आर्टिस्ट का रेलवे लाइन के किनारे मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

आपको बता दे कि खोड़ा इलाके में लंबे समय से इस तरह का गोरखधंधा चल रहा था। यहां मुर्गों की कटाई करने के बाद गाजीपुर मीट मंडी में इन्हें बेचा जाता था। जिसकी वजह से खोड़ा इलाके में गंदगी का अंबार रहता था। अक्सर लोग इसकी शिकायत करते थे। आज इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद और पुलिस ने एक्शन लिया है। साथ ही त्योहारों के मद्दे नजर रखते हुए इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं किसी तरह की कोई गंदगी न हो और अवैध रूप से इस तरह मुर्गे व अन्य पशु कहीं न काटे जाएं। नगर पालिका परिषद खोड़ा इस कार्रवाई को गंभीरता से कर रही है, जिसकी आज शुरुआत कर दी गई।

ये भी पढ़ें

नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा हुआ दर्ज
Published on:
26 Oct 2018 07:23 pm
Also Read
View All
Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती