गाज़ियाबाद

हापुड़: गौकशी मामले में दूसरा वीडियो वायरल, खौफनाक वीडियो देख कर होश उड़ जाएंगे

परिवार ने भी पुलिस पर लगाया संगीन आरोप
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 2:46 PM IST
hapur
हापुड़: गौकशी मामले में दूसरा वीडियो वायरल, खौफनाक वीडियो देख कर होश उड़ जाएंगे

हापुड़। पश्चमी यूपी के हापुड़ जिले में गौकशी के आरोप में पीट-पीट कर मारे गए कासिम का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। हाल ही में पुलिस के रवैये की फोटो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर भीड़ के हिंसक रुप का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस दूसरे वीडियो में भीड़ का खौफनाक चेहरा साफ देखा जा सकता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 65 वर्षीय बुजुर्ग समयउद्दीन को ग्रामीण गौकशी का आरोप कुबूलने की बात कहते दिख रहे हैं। इस दौरान बार-बार उनकी दाढ़ी को खींचने की भी कोशिश की जा रही है।

घटना 18 जून की है जब कासिम के खेत में एक गाय घुस गई जिसे वो और उनके दोस्त समयुद्दीन उसे भगाने लगे। तभी अचानक कुछ लोगों ने गौकशी का आरोप लगाते हुए कासिम और समयुद्दीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिससे कासिम की मौत हो गई तो वहीं समयुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक मिनट तीन सेकेंड के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समयद्दीन खून से लतफथ हैं और हाफ रहे हैं। वह लोगों को बार बार सच्चाई बताने की कोशिश कर रहे हैं और खुद तो छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन भीड़ उन पर तरस दिखाने के मूड में नहीं हैं यहां तक की कुछ लोग उनकी दाढ़ी को भी खिंचते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें भीड़ पुलिस के सामने घायल अधमरे शख्स को घसीटते हुए ले जा रही थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की काफी किरकिर हुई थी और यूपी पुलिस ने इसके लिए माफी मांगते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर मामले में जांच के आदेश जारी किए। वहीं कासिम और घायल समयुद्दीन के परिवार ने पुलिस पर एक और आरोप लगाया है कि पुलिस ने पहले से रोड रेज की तहरीर तैयार की हुई थी जिस पर उनसे अंगूठा लगवाया गया। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

Published on: