गाज़ियाबाद

स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी बालाओं से यहां कराया जा रहा गंदा काम

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. इंदिरापुरम पुलिस की छापेमारी में वाट्सएप के जरिये जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले एक स्पा सेंटर पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित सबोएय वेलनेस नाम के स्पा सेंटर से तीन युवकों को पांच युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है, जिनमें से तीन युवतियां थाईलैंड की बताई जा रही हैं। रविवार रात मारे गए इस छापे में पुलिस ने इस स्पा सेंटर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने यहां से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसे वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित 11-सी टावर की दूसरी मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। रविवार रात जब पुलिस ने इस स्पा सेंटर में छापा मारा तो मैनेजर अर्जुन भागने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्पा सेंटर के अंदर तलाशी ली गई तो पुलिस को तीन युवक और पांच युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें से तीन युवतियां थाईलैंड की और दो युवतियां दिल्ली की बताई जा रही हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

तीन साल से चल रहा था स्पा सेंटर

सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि यह स्पा सेंटर करीब तीन साल से चल रहा था। इसका मालिक दिल्ली निवासी अमित कौल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाला अमित कौल इतना शातिर है कि वह कुछ महीने बाद ही सेंटर का नाम बदल दिया करता था, ताकि पुलिस को इस पर शक न हो।

वाट्सऐप पर विदेशी युवतियों के फोटो भेज होती थी सौदेबाजी

स्थानीय लोगों की मानें तो शाम होते ही स्पा सेंटर के बाहर लंबी—लंबी लग्जरी गाड़ियां खड़ी हो जाती थी। यानी इस स्पा सेंटर के ग्राहक बड़े—बड़े लोग थे। पुलिस जांच में पता चला है कि विदेशी युवतियों के फोटो स्पा सेंटर कर्मचारी ग्राहकों को वाट्सऐप पर भेजते थे। यहीं से सौदेबाजी की जाती थी और उन्हें स्पा सेंटर बुलाया जाता था।

Updated on:
09 Apr 2018 12:49 pm
Published on:
09 Apr 2018 12:38 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी