गाज़ियाबाद

Good News: 11 October को Hindon Airport सेे उड़ेगी पहली फ्लाइट, जानिए कितना होगा किराया

Highlights Hindon Airport से Pithoragarh के लिए उड़ेगा पहला विमान अभी तय नहीं हुआ है फ्लाइट का समय पिथौरागढ़ के बाद Hubali और Gulbarg के लिए शुरू होगी सेवा

2 min read
hindon_airport.jpg

गाजियाबाद। गाजियाबाद (Ghaziabad) समेत पूरे एनसीआर (NCR) के लोगों के लिए ए‍क बड़ी खुशखबरी है। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से उड़ान भरने का लोगों का इंतजार अब खत्‍म होने वाला है। 11 अक्‍टूबर (शुक्रवार) मतलब करीब एक हफ्ते बाद यहां से पहला विमान उड़ान भरेगा। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के लिए पहला विमान उड़ेगा, जो नौ सीटर का होगा।

जल्‍द होगा तारीख का ऐलान

हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने कहा कि 11 अक्‍टूबर को एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए पहला विमान उड़ान भरेगा। हालांकि, अभी इसका टाइम तय नहीं हुआ है। पिथौरागढ़ के बाद यहां से हुबली (कर्नाटक) और गुलबर्ग (Gulbarg) के लिए विमान सेवा शुरू होगी। जल्‍द ही इसके लिए तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

8 मार्च को हुआ था उद्घाटन

हिंडन एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से दिल्‍ली (Delhi), नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत आसपास के कई जिलों के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। यहां से 8 मार्च के बाद ही लोग विमान सेवा का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद अप्रैल से यहां उड़ान शुरू होने का ऐलान हुआ था लेकिन मामला टलता रहा। टलते-टलते तारीख अकटूबर में पहुंच गई। अब 11 अक्‍टूबर को यहां से उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए सेवा मिलेगी।

यह होगा किराया

जानकारी के अनुसार, यह एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत बना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति घंटे उड़ान (करीब 500 किमी की यात्रा) के लिए 2500 रुपये का किराया देना होगा। इस वजह से पिथौरागढ़ का किराया 2500 रुपये होगा। हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन, गोड़ावत एयरलाइन, हेरिटेज एविएशन और टर्बो एयरलाइंस के विमान अपनी सेवाएं देंगे।

इन शहरों के लिए उड़ान भरेंगे विमान

- पिथौरागढ़

- देहरादून

- हुबली

- गुलबर्गा

- शिमला

- फैजाबाद

- जामनगर (गुजरात)

- नासिक (महाराष्ट्र)

- कन्नूर (कर्नाटक)

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
04 Oct 2019 10:09 am
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से