29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

Ghaziabad crime news: इंदिरापुरम क्षेत्र में सहेली की बर्थडे पार्टी में गई महिला से नशे का फायदा उठाकर दुष्कर्म। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Indirapuram Ghaziabad case

सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, फोटो सोर्स- AI

Indirapuram Ghaziabad case: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के नशे में होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कनावनी में आयोजित हुई थी बर्थडे पार्टी

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस से जानकारी मिली है कि पीड़िता अपने पति के साथ गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहती है। 24 जुलाई को उसकी एक करीबी सहेली का जन्मदिन था, जिसके उपलक्ष्य में कनावनी स्थित एक मकान में पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में पीड़िता समेत कुल सात लोग मौजूद थे, जिनमें उसकी सहेली, तीन अन्य महिलाएं और तीन युवक शामिल थे। पीड़िता का आरोप है कि जन्मदिन का केक काटने के बाद सभी ने बीयर पी, जिससे उसे हल्का नशा हो गया और उसकी हालत सामान्य नहीं रही। इसी दौरान पार्टी में मौजूद सुमित नाम के युवक ने उसकी नशे की स्थिति का कथित तौर पर फायदा उठाया।

आरोप है कि वह बहाने से पीड़िता को एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुमित मौके से भाग निकला था। घटना के तीन दिन बाद, सोमवार (27 जुलाई) को पीड़िता अपने पति के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस घटना को लेकर एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।