वारदात काे अंजाम देकर फरार हो गए लुटेरे बाद में पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड काे कराया अस्पताल में भर्ती, हमलावरों का नहीं लगा काेई सुराग
गाजियाबाद। मुरादनगर इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने धावा बाेलते हुए गार्ड की बंदूक लूट ली। विराेध करने पर लुटेरों ने गार्ड काे गाेली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र के सैंथली में स्थित पेट्रोल पंप की है। रविवार रात इस पेट्रोल पंप पर दो बदमाश पहुंचे वहां तैनात सर्वेश नाम के गार्ड की लाइसेंसी बंदूक लूट ली। गार्ड ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत में सुधार है।
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बदमाशों देर रात सैंथली गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात सर्वेश नाम के गार्ड को गाेली मारी है। हमलावर उसकी बंदूक भी लूट ले गए हैं। लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है । पुलिस अभी कई एंगल से इसकी जांच में जुटी हुई है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।