18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उसने गलती की थी, तो एनकाउंटर हो गया’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का शव लेने पहुंचे चाचा ने क्या कहा?

Surya Muder Case Update: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद उसके परिवार की पहली सीधी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुठभेड़ में मारे गए आरोपी का शव लेने पहुंचे उसके चाचा ने बेहद भावुक और बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Surya Muder Case Update, Surya Muder Case

एनकाउंटर में मारा गया सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी | फोटो सोर्स- patrika.com

Surya Muder Case Update: "उसका का एनकाउंटर हो गया है, अब और क्या बाकी रह गया है? उसने गलती की थी, जिसकी वजह से उसका एनकाउंटर हो गया।" मुख्य आरोपी का शव लेने पहुंचे चाचा ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में यह बात कही। एनकाउंटर के बाद पूरे मामले पर यह परिवार की पहली सीधी प्रतिक्रिया है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर माना है कि उससे बड़ी गलती हुई थी और उसी का नतीजा आज सबके सामने है।

कैमरे के सामने छलका चाचा का दर्द

जब मीडिया वालों ने चाचा से बात की तो उन्होंने बहुत भारी मन से अपनी बात रखी। एक निजी चैनल के कैमरे पर बोलते हुए उनके चेहरे पर साफ दुख और पछतावा दिख रहा था। उन्होंने बिना किसी घुमाव-फिराव के सीधे शब्दों में अपनी बात कही।

मकान को लेकर भी बना हुआ है सस्पेंस

सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब उसके मकान को लेकर भी बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। जांच के लिए पहुंची सरकारी टीम को आस-पास के लोगों से अलग-अलग बातें पता चली हैं, जहां कुछ पड़ोसियों का कहना है कि सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का परिवार करीब छह महीने पहले यहां किराए पर रहने आया था, वहीं कुछ लोगों का दावा है कि परिवार ने हाल ही में यह मकान खरीद लिया था। हालांकि मकान पर ताला लगा होने की वजह से अधिकारी अभी तक कागजों की जांच नहीं कर पाए हैं और सच का पता लगाया जा रहा है।

बाकी आरोपियों की प्रॉपर्टी की भी होगी जांच, बनेगी रिपोर्ट

एक प्राइवेट चैनल से बातचीत में तहसीलदार आलोक ने बताया कि इस केस से जुड़े दूसरे आरोपियों की संपत्तियों और उनके कागजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन इन सभी आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी इकट्ठा करने में जुटा है, जिसके बाद एक पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजी जाएगी ताकि आगे का एक्शन लिया जा सकें।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग